बस्ती में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ थीम पर हुए आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।