बस्ती जिले में शनिवार को 16 थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। कोतवाली, वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती समेत विभिन्न थानों पर नामित अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।