फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था पर महंगाई की मार, गणेश प्रतिमाओं के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़े

गणेश चतुर्थी को लेकर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जगह-जगह भगवान श्री गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। पूजा-पंडालों और घरों में स्थापना के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। इसके साथ ही मुकुट, माला, वस्त्र, कृत्रिम फूल और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। महंगाई का असर गणेश मूर्तियों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। कच्चे माल, रंग, सजावट और कारीगरों की मजदूरी महंगी होने से पिछले वर्ष की तुलना में भाव 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ढाई हजार से लेकर 50 हजार तक की प्रतिमाएं बस्ती शहर में बिक रही हैं। सोमवार से विघ्नहर्ता अपने पंडाल में विराजमान होंगे। उससे पहले खरीदारी तेज दिखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें