फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग शिविर में बनाया गया प्रमाण पत्र

सीएमओ कार्यालय की ओर से जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 45 दिव्यांगों की जांच की गई और उसके बाद 23 का प्रमाण पत्र बनाया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि शिविर में कुल 45 दिव्यांग पहुंचे थे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एक-एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। इसमें से कुल 23 लोग प्रमाणपत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को प्रमाण पत्र के कमी के कारण दूसरे दिन आने को कहा गया। दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सी व बेंच तक नहीं थे, इससे परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें