फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मूसलाधार बारिश से शहर बेहाल, निचले इलाकों में जलभराव; देखें वीडियो

बरेली में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक भी नहीं थमी। रातभर पानी बरसा। मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी दिख रहा है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। थानों समेत सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया। सड़कों पर सैलाब जैसा हाल दिखा। शहर के निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। बारिश न थमने से मुसीबत और बढ़ती जा रही है। सेटेलाइट बस अड्डा भी जलमग्न हो गया। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसलों को हुआ है। 24 घंटे में 126.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री गिरावट के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें