फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, लंबित मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग

बरेली में दो माह से लंबित मानदेय, टेंडर प्रक्रिया में देरी और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को मंडल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को बुलंद किया। कर्मचारियों ने बताया कि वे विद्यालयों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। दो माह का मानदेय लंबित होने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के सामने रोजगार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भविष्य की चिंता सता रही है। परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें