बरेली के आंवला इलाके में पुलिस ने एक बंद ईंट भट्ठे पर अवैध असलहा बनाने का धंधा पकड़ा। मंगलवार देर रात छापे में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। मौके से 12 देसी तमंचे, एक पौनिया और एक राइफल सहित असलहा बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।