बाराबंकी। रामनगर कोतवाली के रामपुर महासिंह गांव में शुक्रवार को युवती का अर्धनग्न शव कुएं में पड़ा मिला। उसकी हत्या करके शव फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में उसके परिजन व प्रेमी का परिवार सवालों के घेरे में है। दोनों के घरों में ताला लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवार शुक्रवार सुबह ही ताला बंद करके निकल गए। हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने युवती के परिवार के लोगों को पकड़ लिया। ये मामला ऑनर किलिंग का है या फिर कुछ और इसका पता अभी नहीं चल सका है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।