फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान खिसकी बेंच, मची अफरातफरी

बाराबंकी में सोमवार को भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मंच में लगी बेंच खिसकने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में राष्ट्रीय महामंत्री के अलावा एमएलसी अंगद सिंह और कई कार्यकर्ता खिसककर नीचे आ गए। घटना दोपहर करीब 12:25 बजे चौपला में हुई। जिले में हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए सफेदाबाद, चौपला, सफदरगंज, बघोंरा, अहमदपुर टोल प्लाजा व भिटरिया निर्धारित थे। चार कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर चौपला पर रुके, जहां उनके स्वागत के लिए एक मंच तैयार किया गया था। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही हरीश द्विवेदी मंच पर पहुंचे और उन्हें माला पहनाई गई, भीड़ बढ़ गई और मंच में लगी बेंच खिसक गई। हालांकि इस घटना में किसी के चोटिल होने की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें