फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: रंगदारी के आरोप में एफआईआर न होने पर मंत्री धरने पर बैठे

रिक्शा चालक से मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में एफआईआर दर्ज न होने और चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद रविवार दोपहर समर्थकों के साथ कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री एफआईआर दर्ज होने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चले घटनाक्रम के बाद एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। कोतवाली नगर क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी लाला भइया ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 अक्तूबर को छावनी डेरा तिराहे के पास बलराम यादव, मोहित यादव और दो अज्ञात लोगों ने उसका रिक्शा रोककर मारपीट की। आरोप है कि उससे गुंडा टैक्स के नाम पर नौ हजार रुपये मांगे गए और रिक्शा चलाने के एवज में हर महीने 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया। रुपये नहीं देने पर रिक्शा नहीं चलने देने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने विश्वविद्यालय चौकी पर शिकायत करने पर वहां मौजूद दीपक कुमार सैनी पर डांटकर भगाने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने उसे घर खींचकर ले जाकर मारपीट की, जिससे उसके शरीर और आंख में चोटें आईं। उसने कोतवाली में भी शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाया। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यमंत्री समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मंत्री ने सीओ सिटी से दो टूक कहा कि एफआईआर दर्ज होने पर ही धरना समाप्त होगा। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। अपनी ही सरकार में मंत्री के पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठने का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें