बलिया जिले के मोहनछपरा टेकार बंधा से दियारा जाने वाली पुलिया के पास रविवार को गंगा नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसा उस समय हुआ, जब पांच दोस्त नदी किनारे बाइक धोने के बाद स्नान कर रहे थे उसके बाद नहाते समय एक किशोर के गहरे पानी में जाने पर उसे बचाने के लिए दूसरे ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण दोनों डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।