सोनिया गांधी की जीवनी बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर लगाए गए आरोपों पर सियासी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और भाजपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने राजीव गांधी को तत्कालीन प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के निर्धारित प्रोटोकॉल से भी कई गुना अधिक सुरक्षा मुहैया कराई थी। सोनिया गांधी भी इस तथ्य से परिचित हैं, इसके बावजूद पुस्तक में ऐसी बातें लिखे जाने की वजह समझ से परे है।