पाली गांव निवासी नबिया और अलीना अपनी बहन के साथ पास ही पेट्रोल पंप पर लगे भंडारे पर प्रसाद खाने गई थीं। लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पाली गांव के पेट्रोल पंप पर चल रहे भंडारे से प्रसाद खाकर घर लौट रही छह वर्षीय नबिया और तीन वर्षीय अलीना को दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।