फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: देवीलाल काठा ने जीती 85 किलोमीटर की 212 चक्कर वाली दौड़

खेकड़ा कस्बे के खेल स्टेडियम में देवीलाल काठा और गांव छुर जिला मेरठ निवासी विकास के बीच 85 किलोमीटर की 212 चक्कर वाली दौड़ हुई। इसमें काठा गांव के देवीलाल ने विकास को हराकर सात घंटे 30 मिनट में दौड़ प्रतियोगिता जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता देखने हजारों दर्शक पहुंच गए। दोनों खिलाड़ियों ने दिन भर जमकर पसीना बहाया। केवल पानी के सहारे ही दौड़ते रहे। दर्शकों ने ट्रेक्टरों में डीजे लगाकर गाने बजाकर खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया। दौड़ प्रतियोगिता साढे़ सात घंटे तक चली, जो शाम चार बजे समाप्त हुई। दर्शकों ने देवीलाल को कंधों पर उठाकर जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर सचिन धामा, हरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, आकाश, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें