फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति का समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध;VIDEO

अभिनव कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 08:01 PM IST

आजमगढ़ में हरिऔध कला केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने पहुंचे कुलपति का समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रसभा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। हरिऔध कला केंद्र में आरएसएस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और कुलपति के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें