शहर में राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ठठरैया मोहल्ले के लोगों ने 26वें वर्ष भी अपनी परंपरा को जारी रखते हुए शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रिकाबगंज और सिविल लाइन पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु गुप्तार घाट स्थित निर्मलीकुंड पहुंचे, जहां भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में कई स्थानों पर राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। आयोजकों और श्रद्धालुओं में दीपक कौशल, राजा कौशल, आलोक कौशल, किंग कौशल, प्रथम कौशल, अपूर्वा कौशल, नेहा कौशल, परी कौशल, श्री कौशल, उन्नति कौशल, शेखर कौशल और श्रेष्ठ कौशल शामिल रहे।