फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परसावा महोला में बसपा की कैडर बैठक, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान

अयोध्या जिले के तारुन परसावा महोला में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा गोसाईंगंज इकाई की एक दिवसीय कैडर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर 2027 में पार्टी को सत्ता में लाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रवींद्र भारती, राम प्रकाश पाल, राम नेवल वर्मा, जय प्रकाश भारती समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें