नवरात्र से पहले मूर्तिकारों के अचानक गायब होने से दुर्गा पूजा समितियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 28 साल से प्रतिमा बनवा रही अंजनीपुरम की समिति अब खुद कारीगर लगवा कर निर्माण पूरा करा रही है। समिति के मुताबिक, अब तक 66 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। वहीं, मनकापुर की समिति को अर्धनिर्मित प्रतिमा लाने में 52 हजार रुपये खर्च करने पड़े। दोनों समितियां कारीगरों की मदद से दिन-रात प्रतिमाएं तैयार कराने में जुटी हैं।