फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों का विवाह संपन्न

अयोध्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड पूरा बाजार परिसर में आयोजित समारोह में 175 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में मदद मिल रही है। विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार दिए गए। वर पक्ष को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन और बैग, जबकि वधू को साड़ी, पायल और बिछिया सहित अन्य सामग्री भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने नवदंपतियों को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 64 हजार रुपये नवविवाहित के बैंक खाते में तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, मोनू सिंह, सुनील सिंह मुन्ना और नंद कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विवेक सिंह और खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने सहयोग किया। अंत में आयोजकों ने अतिथियों, नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के प्रति आभार जताया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष महाराजगंज देवेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी पूरा चित्रेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें