दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण धरने में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई। यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने चुनाव में वोटों की चोरी का आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात कही।