फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भेलसर-टिकैतनगर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू, दोनों ओर बनेगी डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्ग भेलसर-टिकैतनगर के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। करीब 27 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के तहत करीब सात मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी भी बनाई जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण से वाहनों के आवागमन में सुविधा होने के साथ ही जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से हादसों का खतरा भी कम होने की संभावना है। यह मार्ग अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी समेत आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। क्षेत्र में इस मार्ग से बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण कई स्थानों पर वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। चौड़ीकरण पूरा होने के बाद आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है। भेलसर-टिकैतनगर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी सड़क सुविधाओं में सुधार की योजनाएं चल रही हैं। इससे रुदौली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें