शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान हुए। बड़ी देवकाली मंदिर, पाटेश्वरी मंदिर और जालपा मंदिर समेत शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजते रहे।