फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बोलेरो, व्यवसायी घायल, मकान धराशायी

तारुन-गोसाईगंज मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित बोलेरो ने जमकर कहर बरपाया। एसजीएम पब्लिक स्कूल के बगल पेस्टिसाइड की दुकान चलाने वाले श्याम सुंदर गौड़ (60) अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी तारुन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान को रौंदते हुए बगल में जगमोहन के घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का टिन शेड और जगमोहन के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। श्याम सुंदर के घर की भी दीवाल गिर गई। हादसे में श्याम सुंदर गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे घायल को बाहर निकाला और परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया। जहां डॉ. एनआर गौतम व फार्मासिस्ट सीपी वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें