फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आशीष शर्मा की अगुवाई में हर्षवर्धन सिंह का भव्य स्वागत, 51 किलो की माला पहनाकर किया अभिनंदन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर सोमवार को युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा की अगुवाई रूदौली के भेलसर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फायर स्टेशन के समीप आयोजित कार्यक्रम में आशीष शर्मा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की विशाल माला पहनाकर और तलवार भेंटकर हर्षवर्धन सिंह का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार नारेबाजी की। आशीष शर्मा ने अपने साथियों के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रुदौली नगर मंडल के पूर्व प्रभारी रहे हर्षवर्धन सिंह का स्थानीय कार्यकर्ताओं से पुराना जुड़ाव होने के कारण कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर्षवर्धन सिंह ने भव्य स्वागत के लिए आशीष शर्मा और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। आशीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित हैं और पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। इस दौरान तेज तिवारी, रामराज लोधी, भरत लाल रावत, शिवगोविंद पांडेय, सुधीर गुप्ता, माधुरी सिंह, जंगजीत मिश्रा, शुभम तिवारी, आशीष वैश्य, संदीप शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें