फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला 40 वर्षीय शिव कैलाश का शव, सुल्तानपुर तक पहुंची टीम

अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में गोमती नदी में लापता 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद की तलाश 24 घंटे बाद भी जारी है। बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद पुलिस टीम के साथ बोट से नदी में उतरकर शिव कैलाश की तलाश में जुटे हैं। नदी के तेज बहाव के बीच तलाश करते हुए पुलिस टीम सुल्तानपुर जनपद की सीमा तक पहुंची, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मीरमऊ घाट निवासी शिव कैलाश का घर गोमती नदी के किनारे ही है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह घर से बाहर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान छोटे बच्चों ने नदी किनारे उनकी चप्पल पड़ी होने की जानकारी दी। इसके बाद उनके नदी में गिरने की आशंका जताई गई। हैरत की बात यह है कि किसी ने शिव कैलाश को नदी में डूबते हुए नहीं देखा। परिजनों के अनुसार उन्हें मिर्गी के दौरे भी आते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह नित्यक्रिया के लिए नदी किनारे गए हों और इसी दौरान अचानक दौरा पड़ने से नदी में गिर गए हों। हालांकि उनके नदी में डूबने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद ने बताया कि पुलिस टीम बोट से नदी के बहाव की दिशा में लगातार तलाश कर रही है। टीम सुल्तानपुर जनपद की सीमा तक पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में परेशानी आ रही है।एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। बचाव दल नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रहा है। 24 घंटे बाद भी शिव कैलाश का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें