शहर के वजीरगंज क्षेत्र में राम बरात निकाली गई। बरात में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भगवान श्रीराम, माता सीता सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शोभायात्रा में शामिल स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। बरात के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ राम बरात में सहभागिता की