फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर में सेना जैसा अनुशासन कर्मियों की बनेगी डिजिटल कुंडली, जानिए डिटेल

राम मंदिर परिसर में कर्मियों की गतिविधियों पर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी। सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने मंदिर की आंतरिक व्यवस्था को अधिक अनुशासित और जवाबदेह बनाने के लिए सेना जैसी कार्यप्रणाली लागू करने की योजना तैयार की है। इसके तहत मंदिर ट्रस्ट के कर्मियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा। साथ ही उनकी गतिविधियों की सॉफ्टवेयर के जरिये निगरानी की जाएगी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद कर्मचारियों की निगरानी और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट ने सख्ती बढ़ाई है। नए सीईओ के स्तर से व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है। नई व्यवस्था में प्रत्येक कर्मचारी का डिजिटल प्रोफाइल यानी डिजिटल कुंडली तैयार करने की योजना है। इसमें कर्मचारी की नियुक्ति, पद, ड्यूटी, तैनाती, उपस्थिति, जिम्मेदारी समेत उससे संबंधित जरूरी विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे जरूरत पड़ने पर किसी कर्मचारी की तैनाती और उसके काम का पूरा ब्योरा तत्काल सामने आ सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें