फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्नी पर हमले का आरोप, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

अयोध्या: अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को शुजागंज बाजार के मानपुर मोड़ पर दिनदहाड़े एक महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने सिर झुकाकर बचाव किया और भागकर एक दुकान में घुस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हयातनगर निवासी प्रिया पुत्री राजेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति बाबादीन निवासी गुरौली, थाना इनायतनगर ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व डंडों से पीटा। आरोप है कि उसने गला दबाने के बाद चाकू से वार किया, जिससे उसकी एक अंगुली में चोट आई। प्रिया की शादी तीन दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पांच मई 2026 को आपसी समझौते से तलाक हो गया था। उनकी तीन वर्षीय बेटी गौरी पिता के घर रह रही है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक महिला पर धारदार हथियार से वार करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला है। चाकू से मारने जैसी कोई बात नहीं है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें