फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जोरों पर शारदीय नवरात्रि की तैयारियां, मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार

अयोध्या में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर से घरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना शुरू होगी। नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर को होगा। इस दौरान शहर में करीब 600 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की तैयारी है। इनमें 70 पुरानी पूजा समितियां भी शामिल हैं। देवकाली के आदर्श पुरम इलाके में इन दिनों मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यहां 3 से 10 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जिनकी कीमत करीब 8 हजार से 1.5 लाख रुपए तक बताई गई है। मां दुर्गा के साथ उनके परिवार के सदस्यों की प्रतिमाएं भी बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें