फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हवन करके पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को तारुन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन और स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। हवन में आहुति देकर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, सोशल मीडिया प्रभारी शिव नारायण मिश्र मोनू, मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा, मंडल संयोजक संदीप तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राजमणि तिवारी, महामंत्री राकेश वर्मा, सुभाष कोरी, देवेश तिवारी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आलोक मिश्र, उदयभान वर्मा, दिवाकर पांडेय, दिनेश तिवारी, कृष्णानंद दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें