अयोध्या के रुदौली कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अमर उजाला टीम के रियलिटी चेक में नाली पर कब्जे की शिकायत सामने आई। पूरे महादेव मजरे अमहटा निवासी अरविंद ने बताया कि नाली पर कब्जे की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक गाटा संख्या 707 का क्षेत्रफल 0.0300 हेक्टेयर है। राजस्व अभिलेखों में उक्त भूमि नाली के रूप में दर्ज है। आरोप है कि नाली को पाटकर उस पर पेड़ लगा दिए गए हैं। नाली बंद होने से गांव के पानी की निकासी बाधित हो गई है। बारिश होने पर पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। अरविंद ने नाली से कब्जा हटवाकर उसकी खुदाई कराने और पानी की निकासी बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली