अयोध्या: उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन की जिला इकाई ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग डाक बंगले के श्रमिक संघ कार्यालय में स्वर्गीय जमुना सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। वक्ताओं ने उन्हें मजदूरों और कर्मचारियों का हितैषी बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। भाकपा जिला मंत्री अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि जमुना सिंह ने शोषितों और पीड़ितों को हक दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। सभा का संचालन विनोद सिंह ने किया। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आभार जताया।