अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में शनिवार दोपहर मिठाई की दुकान के गोदाम के बेसमेंट में रखा सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा करीब 50 फीट दूर तक जा बिखरा। गोदाम की पहली मंजिल पर लगा टीन शेड भी उड़ गया। हादसे में दुकान के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।