हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर के जंगल में रविवार सुबह गन्ने के खेत में युवक का लहुलुहान और अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सोविन्दर के ट्यूबवेल के पास मिला। युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।