आठ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने निजी मेडिकल स्टोर संचालक पर दवा देने में लापरवाही का आरोप लगाने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि रुपये देकर मनमाने तरीके से पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।