फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राकेश प्रताप ने थामा भाजपा का हाथ, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भी हुए भाजपाई

गौरीगंज से लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी के विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरीगंज में जामो रोड स्थित राकेश प्रताप सिंह के आवास मंगलम पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने तीनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। आवास के सामने बनाए गए पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। तीनों विधायकों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें