फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली जीएनएम छात्रा, मौत

Akash Dwivedi Updated Fri, 28 Aug 2026 05:05 PM IST

रक्षाबंधन के दिन मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा दीप्ति यादव (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर निवासी दीप्ति का शव शुक्रवार को कॉलेज के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। कॉलेज प्रबंधन को कमरे में छात्रा के फंदे से लटके होने की जानकारी हुई तो मुंशीगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में ले लिया। कमरे में मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल किया गया है। छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और छात्रा के संपर्क में रहे लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कमरे में मिले सामान और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें