फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के पीएचसी चंडेरिया में आरोग्य मेले में जांच के बाद मरीजों को दी गईं दवाएं

कोई बुखार से परेशान था तो किसी को खांसी और जुकाम ने घेर रखा था। कुछ अभिभावक बच्चों को त्वचा संबंधी परेशानी के उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। रविवार को अमेठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंडेरिया पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। डॉक्टर ने मरीजों को देखकर जरूरी जांच कराई और दवाएं दीं। साथ ही मौसम में बदलाव के बीच सेहत का ध्यान रखने की सलाह भी दी। चंडेरिया निवासी फिरदौस बानो बुखार और टाइफाइड की शिकायत लेकर पहुंचीं। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद जांच और दवा दी। भावलपुर निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी रेनू की त्वचा संबंधी परेशानी और बेटी नंदनी के उपचार के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर ने दोनों को देखकर दवाएं दीं। गुलाल मिश्र का पुरवा निवासी धीरेंद्र कुमार मिश्र को जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत थी। उन्हें भी जांच के बाद दवा दी गई। खौपुर निवासी मेराज अली अपनी भांजी उमैरा और बेटी आयषा को लेकर पहुंचे। दोनों बच्चियों को सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी परेशानी थी। डॉक्टर ने परीक्षण कर दवाएं दीं। मरीजों ने बताया कि आरोग्य मेले में डॉक्टर से परामर्श के साथ जांच और दवा मिलने से राहत मिली। डॉ. सुशील चंद शुक्ला ने बताया कि मेले में पहुंचे मरीजों में अधिकतर को सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याएं थीं। उन्हें गर्म पानी का उपयोग करने, गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई। अस्पताल में जांच और दवाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा, लैब टेक्नीशियन काजल नायक, सीएचओ राजेश मील, आशा अनारकली और सफाईकर्मी आशीष यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें