फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: बिजली कटौती के विरोध में महिला किसानों ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय

अघोषित बिजली कटौती और बिलों में गड़बड़ी से नाराज महिला किसानों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। महिला किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने समस्याओं का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी। रीता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों को खेतों की सिंचाई में दिक्कत हो रही है। बिजली कटौती से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। महिलाओं ने बिजली बिलों में गड़बड़ी की जांच कर गलत बिलों को ठीक कराने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने पिछले प्रदर्शन के दौरान अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की। उनका कहना था कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार चतुर्वेदी ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाएं मांगों के समाधान पर अड़ी रहीं। प्रदर्शन में गीता सरोज, कमलेश सरोज, श्याम, राजपति, सावित्री समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार, बिलों की गड़बड़ी दूर करने और अभद्रता के आरोप में कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें