फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हलषष्ठी पर शिवाला घाट और तमसा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 02 Sep 2026 12:19 PM IST

अंबेडकरनगर। संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर बुधवार को हलषष्ठी पर्व पर जिलेभर में महिलाओं ने श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही प्रमुख नदी घाटों और मंदिरों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। व्रती महिलाओं ने पूजन कर संतान के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित शिवाला घाट पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने नदी तट पर पूजन-अर्चन कर परंपरागत रूप से हलषष्ठी की पूजा की। घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने व्रत रखकर संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं जलालपुर में तमसा नदी घाट स्थित शिव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने पहुंचीं। महिलाओं ने मंदिर में भगवान शिव का पूजन किया और नदी तट पर हलषष्ठी की पूजा कर संतान की मंगलकामना की। पर्व को लेकर मंदिर और घाटों पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें