फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जलालपुर तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक सिंह ने कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को जागरूक कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का काम किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई में प्रासंगिक हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुंदरी गौतम, मनीराम मौर्य, बाल गोविंद, आलोक कुमार, रोशन लाल, अंकित कुमार, मोहम्मद साबिर, प्रभाकर कुमार, चंद्रभान, रामरतन, रामसुधार, भोलानाथ, अजय कुमार निषाद, जयमगन यादव, अर्जुन प्रसाद और डॉ. नर्सिंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें