फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर के आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त हाउस अरेस्ट

प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने वाले आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त को शनिवार को अकबरपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। विधायक के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को प्रतापगढ़ के मोलनापुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करने वाला था। सपा की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल में आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल को घटना की जानकारी लेने और परिजनों से मुलाकात के बाद रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपनी है। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की पुलिस हिरासत में मौत के बाद मामला चर्चा में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें