आठ साल लंबे इंतजार के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पांच नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तारीख ने एएमयू में पढ़ने वाले करीब चार हजार हिंदू छात्र-छात्राओं के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। ज्यादातर ने आगामी त्योहारों के लिए एक से पांच नवंबर के बीच घर जाने के लिए टिकट बनवा रखा है। रिपोर्टर इकराम वारिस की रिपोर्ट...