फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 04:25 PM IST

अलीगढ़ में थाना मड़राक पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष अभियुक्त और पांच महिला अभियुक्ता शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नौ मोबाइल फोन, 8990 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के निर्देशन में हुई। अभियुक्त थाना मड़राक क्षेत्र के कृष्णा रिसॉर्ट में महिलाओं से देह व्यापार कराते थे। वे इस अवैध कारोबार से धन कमा रहे थे। गिरफ्तार पुरुष अभियुक्तों में पिंकू उर्फ विशाल, अभिषेक कुमार, चंदन और अमित हैं। ये सभी अलीगढ़ के बन्नादेवी, कुलदीप विहार और कोतवाली नगर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें