उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने शुक्रवार को अलीगढ़ के सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सात प्रकरणों पर सुनवाई हुई। सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि आयोग महिला उत्पीड़न में त्वरित न्याय और सुलह-समझौते को प्राथमिकता देता है।