फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पतंजलि संगठन कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को मिले नए दायित्व

अलीगढ़ पतंजलि परिवार ने रविवार को झम्मन लाल मंदिर में एक दिवसीय संगठन कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को जिला एवं तहसील स्तर पर नवीन दायित्व सौंपे गए। कार्यशाला की अध्यक्षता डी.पी. गौड़ ने की, जबकि राकेश कुमार शर्मा और वीरेश आर्य ने संचालन किया। राज्य से दयाशंकर आर्य, कुलदीप ऐरन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूपेंद्र कुमार लोधी भारत स्वाभिमान महामंत्री और शंकर लाल सह जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति बने। राजकुमार पचौरी सह संगठन मंत्री और वी के सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए। चंद्रशेखर यादव जिला सह संवाद प्रभारी और नीतीश कुमार शर्मा गभाना तहसील प्रभारी का दायित्व संभालेंगे। कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने, समन्वय बढ़ाने और योग व प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता पर चर्चा हुई। यज्ञ चिकित्सा, एक्यूप्रेशर और योग प्रोटोकॉल जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें