अलीगढ़ में केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव 2 अक्तूबर को है,जिसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। अलीगढ़ में जिला प्रचारक रहे रामलाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं, वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी पर हैं। कार्यक्रम में आशीर्वचन वृन्दावन अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदर के श्री आनंतवीर दास महराज देंगे। मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा के नारायण इंटरनेशनल के नवीन कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक इन्द्रमणि पाठक करेंगे। पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल, अनूप गुप्ता सीए, जयप्रकाश सारस्वत, अनुपमा अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल अल्फ़ा, सुरेश चंद्र अग्रवाल पीएनबी, भूपेन्द्र शर्मा, राजनारायण सिंह, चेतन वार्ष्णेय, भूपेन्द्र सिंह, पंकज शर्मा, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे ।