फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में हो रही श्री हनुमंत चरित कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले यह

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अलीगढ़ में सपा, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। दावा किया कि 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। सपा की चुनावी तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी साइकिल तो चुनाव के पहले ही पंचर है। उपमुख्यमंत्री डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही श्री हनुमंत चरित्र कथा के समापन समारोह शामिल हुए। मीडिया से उन्होंने कहा कि विपक्षी दल साथ में चुनाव लड़ें या अलग-अलग, जनता का समर्थन भाजपा को ही मिलेगा। चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष केवल मगरमच्छ के आंसू बहाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग की उन्होंने कड़ी आलोचना की। बिना सीजेपी का नाम लिए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो राजनीतिक दल बनाना चाहिए। सपा अध्यक्ष के भगवा रंग से जुड़ाव के सवाल पर मौर्य ने रामायण के कालनेमि प्रसंग का उल्लेख किया। कहा कि चुनाव के समय रंग बदलकर जनता को भ्रमित करने की राजनीति को प्रदेश की जनता अच्छे से समझती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें