आगरा। सिकंदरा के जेसीबी चाैराहे पर युवती की हत्या की कोशिश के आरोपी ओमकार को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि युवती से उसकी तीन साल से दोस्ती है। वह 15 दिन से बात नहीं कर रही थी। मोबाइल नंबर भी ब्लाॅक कर दिया था। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने रास्ते में रोककर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला बोला।