आगरा के बासौनी के गांव उमरैठा भराय के शिवकुमार की ओर से बासौनी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7 बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में श्यामू और भोला गाली गलौज कर रहे थे। गाली देने से मना करने पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।